16 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज )
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनके गृह क्षेत्र खटीमा में भावुक और खास नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री धामी की माता जी ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री की माता जी ने बच्चों के बीच रहकर केक काटा और उनके साथ खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बच्चों के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने की भी व्यवस्था की गई। फिल्म की टिकट बच्चों के लिए निःशुल्क रखी गई, जिसके बाद बच्चों ने सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर खटीमा में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी माता जी की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय लोगों और बच्चों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष जीवन धामी,राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना , मंडल के महामंत्री भुवन भट्ट,भाजपा नेता सतीश गोयल,भाजपा युवा नेता सतीश भट्ट,भवानी भंडारी,रमेश रोहेला, भाजपा नेत्री अनुपमा शर्मा,श्रीमती सुनीता देवी,नगर पालिका सभासद नीलू गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा नीता सक्सेना,जानकी देवी,धाना भंडारी,राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया,रणदीप पोखरिया समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे













