बिग न्यूज :- सीएम धामी के जन्मदिन पर बच्चों ने निभाया ‘मामा’ का रिश्ता, की धामी की एक्टिंग और किया युवा संवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

16 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज )

सीएम धामी के जन्मदिन पर बच्चों ने निभाया ‘मामा’ का रिश्ता, की धामी की एक्टिंग और किया युवा संवाद


खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर खटीमा के सिटी कॉन्वेंट विद्यालय के बच्चों ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर इसे खास बना दिया। मुख्यमंत्री धामी के युवाओं के साथ संवाद और उन्हें आगे बढ़ाने की पहल से प्रभावित होकर स्कूली बच्चों ने उनके जन्मदिन पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में एक छात्र ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भूमिका निभाते हुए उनकी तरह संवाद किया और युवाओं से जुड़ी बातों को सामने रखा। इसके बाद बच्चों ने मुख्यमंत्री धामी को ‘मामा जी’ का रिश्ता देते हुए केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
बच्चों की इस अनूठी पहल ने विद्यालय परिसर के साथ ही क्षेत्र में भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जिस तरह युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं और उनकी बातों को समझने का प्रयास कर रहे हैं, उससे उन्हें प्रेरणा मिली है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें