17 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता श्रीमती बिशना देवी ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया। उन्होंने केक काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
इस दौरान श्रीमती बिशना देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के समक्ष केक काटकर उन्हें केक खिलाया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने देश की प्रगति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरंतर विकास की भी कामना की।
कार्यक्रम में खटीमा पहुंचे राज्यमंत्री राम सिंह कैड़ा, राज्यमंत्री किशन सिंह बिष्ट, भाजपा नेता रनदीप पोखरिया, अनुपमा शर्मा सहित क्षेत्र के लोगों ने भी श्रीमती बिशना देवी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता के आवास पर पीएम मोदी के जन्मदिन का यह आयोजन लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।













