Home » राष्ट्रीय » बिग ब्रेकिंग :- कुमाऊँ में बड़ी दुर्घटना बस गिरी खाई में 38 लोगो की मौत सीएम धामी सम्बंधित विभागीय अधिकारी को किया निलंबित

बिग ब्रेकिंग :- कुमाऊँ में बड़ी दुर्घटना बस गिरी खाई में 38 लोगो की मौत सीएम धामी सम्बंधित विभागीय अधिकारी को किया निलंबित

4 नबंवर 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। यह हादसा मार्चुला के पास हुआ जब एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस गीत जागीर नदी के किनारे स्थित सारड बैंड के पास खाई में गिर गई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए, जबकि कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायलों ने ही आसपास के लोगों को इस हादसे की सूचना दी।

अल्मोड़ा बस हादसा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : उधमसिंहनगर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़ SSP अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

09 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए