Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :- भाई दूज के त्यौहार पर बहनों ने भाई का किया टीका

बिग न्यूज़ :- भाई दूज के त्यौहार पर बहनों ने भाई का किया टीका

3 नवंबर 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) दीपावली के पांच दिवसीय पर्व भाई दूज के अवसर पर बहनों ने भाइयों को टीका कर लंबी आयु की कामना की ।

दिवाली के पांच दिवसीय इस पर्व में पांचवें और आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. बहुत सी जगहों पर इसे यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं. भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं, उन्हें अपने हाथों का बना खाना खिलाती हैं, और उनके मंगलकारी जीवन और लंबी उम्र की कामना करती हैं.

भाई दूज का पर्व भाईयों के प्रति बहनों की श्रद्धा और विश्वास का त्योहार है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानि आज भाई दूज है. भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. तो चलिए जानते हैं भाई दूज की कथा.

भाई दूज के विषय में एक पौराणिक मान्यता के अनुसार यमुना ने इसी दिन अपने भाई यमराज की लंबी आयु के लिए व्रत किया था और उन्हें अन्नकूट का भोजन खिलाया था. कथा के अनुसार यम देवता ने अपनी बहन को इसी दिन दर्शन दिए थे. यम की बहन यमुना अपने भाई से मिलने के लिए अत्यधिक व्याकुल थी. अपने भाई के दर्शन कर यमुना बेहद प्रसन्न हुई. यमुना ने प्रसन्न होकर अपने भाई की बहुत आवभगत की.

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- लाइनमैन रंजीत की मौत पर मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों से की बात, भाजपा शिष्टमंडल ने पहुंचकर बंधाया ढांढस

12 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा/ऊधम सिंह नगर। खटीमा में तीन दिन पूर्व बिजली विभाग में कार्यरत

बिग न्यूज़ :- मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के रखरखाव की जिम्मेदारी तय करने हेतु लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण निर्माण विभाग ( RWD ) को सयुंक्त बैठक कर सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण के कार्य आवंटन से सम्बन्धित स्पष्ट मानदण्ड निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण से सम्बन्धित कार्यों का स्पष्ट सीमांकन करने के निर्देश दिए हैं।