बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेयजल, सीवरेज, नदी पुनर्जीवन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिली गति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

09 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में पेयजल, सीवरेज, नदी पुनर्जीवन, प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण तथा धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
uttarainformation.gov.in
मुख्यमंत्री ने भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में 200 हैंडपंपों के निर्माण के लिए 1.43 करोड़ रुपये, रुड़की शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए 3.16 करोड़ रुपये तथा न्यू हरिद्वार मॉडल कॉलोनी और गोविंदपुरी में क्षतिग्रस्त पेयजल वितरण पाइपलाइन के प्रतिस्थापन हेतु 4.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं में मानकों के परीक्षण के लिए ऑटोमैटिक एनालाइज़र सिस्टम की खरीद हेतु 2.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं देहरादून की गडूल नदी और कमल गंगा नदी के पुनर्जीवन एवं ट्रीटमेंट कार्यों के लिए क्रमशः 6.02 करोड़ रुपये और 4.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

धार्मिक एवं स्थानीय विकास कार्यों के तहत चंपावत विधानसभा क्षेत्र की ओखलढूंगा झील के विकास, नानकमत्ता में दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण, अल्मोड़ा के सेराघाट स्थित मां मंगला भगवती मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण तथा हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में कन्या इंटर कॉलेज की चारदीवारी निर्माण के लिए भी लाखों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। �

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें