बिग न्यूज :- टनकपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 20 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई; स्कूली बसों और ओवरलोड वाहनों पर कड़ी नजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

08 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) टनकपुर (चम्पावत)। संभागीय परिवहन अधिकारी एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों तथा स्कूली बसों की सघन जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 20 से अधिक वाहनों के विरुद्ध विभिन्न अनियमितताओं पर कार्रवाई की।
एआरटीओ मनोज बागोरिया ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जनपद में लगातार चेकिंग अभियान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बाइक पर स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को भी हेलमेट अवश्य पहनाएं। साथ ही सभी स्कूली बसों में चालक एवं परिचालक निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए और वाहन से संबंधित सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है।
एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्कूली वाहन या अन्य वाहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें