बिग न्यूज :- हरेला पर्व पर सीएम धामी का संदेश, पौधरोपण का किया आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

16 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने हरेला को प्रकृति, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, पर्यावरण संरक्षण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी हरियाली, जल, जंगल और जमीन से है, जिन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से हरेला पर्व पर एक-एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने में सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरेला का यह संदेश पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन को और मजबूत करेगा तथा उत्तराखंड को हरित और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया,एसडीओ वन विभाग संचिता वर्मा,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,एसडीएम तुषार सैनी,तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण,विनोद भारती,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी,नागरिक चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वीपसिंह,भाजपा नेता रणदीप पोखरिया,समेत स्थानीय प्रशासन मौजूद रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) तथा ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और जर्मनी के मध्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक पटल पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगी।