बिग न्यूज :- हरेला महोत्सव पर चम्पावत में वृहद वृक्षारोपण, 72,320 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

16 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) चम्पावत: हरेला महोत्सव-2026 के अवसर पर जनपद चम्पावत की वन पंचायत पुनेठी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यावरण संरक्षण संदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में गुणवत्ता युक्त वानिकी, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में जनसहभागिता पर जोर दिया गया।
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और धरती माता की सेवा का पर्व है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में हरेला महोत्सव के दौरान 10 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कुमाऊँ मंडल में 5.5 लाख और गढ़वाल मंडल में 4.5 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं चम्पावत जिले में करीब 72,320 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनाना भी है।
कार्यक्रम में बांज, पांगर, पदम, उतीश सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार, नेहा चौधरी सहित अनेक अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ (कहानी-संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) तथा ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता-संग्रह) मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और जर्मनी के मध्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक पटल पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगी।