16 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) हरेला पर्व के पावन अवसर पर समाज कल्याण विभाग के जनजाति आश्रम पद्धति विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनजाति अनुश्रवण समिति के पदाधिकारियों और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हरेला पर्व के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जनजाति आश्रम पद्धति विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजाति अनुश्रवण समिति के सदस्य रजत कुमार अश्वनी समेत पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला लोकपर्व है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने की अपील की।
इस अवसर पर राम दत्त जोशी, प्रधानाचार्य उमेश जोशी,
राधा आर्या,
मंजू आर्या,
ज्योति सतवाल,
हेमन्त भंडारी,
अमरजीत सिंह,
पंकज सिंह,
अरविन्द,
जगदीश,










