Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- यहां डिवाइडर से टकराकर थार गाड़ी गिरी पुल में अलग अलग समुदाय युवक युवतियां हुए घायल दो की हालत गंभीर

बिग न्यूज :- यहां डिवाइडर से टकराकर थार गाड़ी गिरी पुल में अलग अलग समुदाय युवक युवतियां हुए घायल दो की हालत गंभीर

25 मई 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा के झनकट क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक थार गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पुल से नीचे गिर गई। गाड़ी में सवार अलग अलग समुदाय दो युवकों और दो युवतियों, कुल चार लोग, जो सभी खटीमा के निवासी बताए जा रहे हैं, घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार या चालक का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के लड़की नैनीताल से घूमकर खटीमा आ रहे थे तभी अचानक खटीमा के झनकट के पास डिवाइडर से टकराकर थार गाड़ी जिसका नंबर यूके 06 बीएफ 5786  पुल में जा गिरी जिसमें दो युवतियां और दो युवक सवार थे आस पास के लोग घटना स्थल पर एकत्र हो जाए और घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया जिसमें एक युवती और एक युवक हायर सेंटर रेफर कर जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही और एक युवती का उपचार जारी तथा एक युवक घटना स्थल फरार बताया जा रहा है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : खटीमा: डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में मारी बाजी

18 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता असद जावेद की रिपोर्ट  खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म