बिग न्यूज :- बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार और विभाग को घेरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

29 जून 2026 ( सीमांत की आवाज )

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने विद्युत विभाग कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार और विभाग पर सवाल उठाए। खटीमा विद्युत विभाग कार्यालय में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से आम जनता परेशान है। साथ ही उन्होंने अवैध खनन के मुद्दे पर भी गंभीर सवाल उठाए।वहीं महिला कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी देवी ने भी बिजली कटौती को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ आलोक सचान ने बताया कि लोहिया हेड पावर प्लांट ओवरलोड चल रहा है, जिसके कारण समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि नया 132 केवी खटीमा सब स्टेशन को चार्ज करने का प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि करीब एक सप्ताह में बिजली कटौती की समस्या से राहत मिल जाएगी।

इस दौरान विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। महिला कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी देवी ने लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से आम जनता की परेशानियां गिनाईं। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ आलोक सचान ने बताया कि लोहियाहेड पावर प्लांट पर ओवरलोड के कारण समस्या आ रही है और नया 132 केवी खटीमा सब-स्टेशन शुरू होने के बाद करीब एक सप्ताह में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें