16 मई 2025 ( सीमांत की आवाज )
जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा गोटिया मार्केट में झूलते बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक कपड़े की दुकान जलकर राख हो गई। घटना के समय अग्निशमन वाहन को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे की देरी हुई, जिसका कारण स्थानीय लोगों ने संकरी गलियों में अतिक्रमण को बताया। इस अतिक्रमण के चलते अग्निशमन वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हुई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और स्थानीय लोगों में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है।
पीड़ित दुकानदार परवेज आलम ने बताया कि वो जुम्मे की नमाज पढ़ने गए थे कि इतनें दुकान दस कदम की दूरी पर बिजली के झूलते तारो में शॉर्ट सर्किट होने भीषण आग लग गई और कपड़े की दुकान जलकर राख हो गई जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
वार्ड के सभासद जीशान अहमद ने मौके पर पहुंच कर बताया कि स्थानीय प्रशासन कई बार अतिक्रमण के बारे में अवगत कराया है लेकिन अतिक्रमण को हटाया नहीं जाता अगर अतिक्रमण नहीं होता तो अग्निशमन की गाड़ी जो देरी आई उसको देर नहीं होती और दुकानदार की दुकान में जलने कुछ बच जाता ।
लेकिन उधम सिंह नगर और खटीमा क्षेत्र में अतिक्रमण और जलभराव जैसी समस्याओं की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली के तारों की स्थिति और अतिक्रमण पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।








