बिग न्यूज:- उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग शुरू, CM धामी ने माता के साथ किया मतदान, लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 जुलाई 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण की वोटिंग 24 जुलाई 2025 को शुरू हुई। मुख्यमंत्री श पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई में बूथ नंबर 3 पर अपनी माता श्रीमती बिशना देवी के साथ मतदान किया। उन्होंने लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि उत्तराखंड के गांव-गांव में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प है।”

यह चुनाव ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, और जिला पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहा है, और यह प्रक्रिया उत्तराखंड में स्थानीय शासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें