Home » राष्ट्रीय » चम्पावत शिक्षिका के पुत्र की खटीमा में संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत—

चम्पावत शिक्षिका के पुत्र की खटीमा में संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत—

28 नवम्बर को खटीमा गोसिकुआँ तिराहे पर स्थित होटल नमस्ते के बाहर एक 23 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया स्थानीय सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है स्थानीय लोगो की जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी से हुंडई कंपनी की कार सर्विस करवाकर घर वापस जा रहा था कि रास्ते मे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी मृतक युवक क्षतिग्रस्त कार को खटीमा पहुंचने पर गैराज पर कार्य हेतु रुक गया था पास के एक नमस्ते नाम के होटल रेस्टोरेंट में युवक ने रूम बुक किया था सुबह जब होटल के पास रहने वालों की नजर पड़ी तो युवक संदिग्ध अवस्था मे होटल के बाहर पड़ा था स्थानीय सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि युवक चम्पावत एक शिक्षिका का पुत्र है मृतक युवक चम्पावत का रहने वाला है।
मृतक युवक की कार

RELATED LATEST NEWS