Home » राष्ट्रीय » उत्तराखंड से दिल्ली और कानपुर के बीच कई ट्रेन कोहरे के कारण रहेगी रद्द ये लिस्ट देखे यात्रा करने से पहले

उत्तराखंड से दिल्ली और कानपुर के बीच कई ट्रेन कोहरे के कारण रहेगी रद्द ये लिस्ट देखे यात्रा करने से पहले

29 Nov. 2023. Haldwani. उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अब कोहरा पड़ने लगा है और इसका फर्क रेल यातायात पर भी दिखने लगा है, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से रेल संचालन में दिक्कत आती है, इसको देखते हुए उत्तराखंड के काठगोदाम स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है।इसलिए अगर आप काठगोदाम स्टेशन से कहीं यात्रा करने का मन बना रहे हैं या आपने पहले से टिकट बुक करवाया है या आप राज्य के बाहर से कहीं से काठगोदाम स्टेशन आ रहे हैं तो अपनी यात्रा करने से पहले आगे दी गई रद्द ट्रेनों के बारे में जानकारी जरुर हासिल कर लें।कानपुर-काठगोदाम गाड़ी संख्या 12209 दिनांक 5-12-2023 से 27-02-24 तक रद्द रहेगी। इसी तरह काठगोदाम- कानपुर गाड़ी संख्या 12210 भी दिनांक 4-12-2023 से 25-02-24 तक रद्द रहेगी। इसके अलावा काठगोदाम से दिल्ली और दिल्ली से काठगोदाम के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15035/15036 दिसंबर माह में 2,5,7,9, 12, 14, 16 19, 21, 23, 26, 28, 30 को रद्द रहेगी। यही ट्रेन जनवरी माह में 2,4,6,9,11,13,16,18,20,23,25,27, 30 को रद्द रहेगी। फरवरी माह में 1,3,6,8,10,13,15,17,20,22,24,27,29 फरवरी को ट्रेन का संचालन नहीं होगा। ट्रेन के रद्द होने से रेल से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन मास्टर चयन राय ने बताया कि अब मैदानी इलाकों में कोहरा शुरू हो गया है, कोहरे के कारण रेल यातायात में दिक्कत आती है। इसी को देखते हुए विभिन्न ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है, रद्द ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को भी मिल सके इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रुद्रपुर में पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ

15 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत