बिग न्यूज :- खटीमा में 16 कुमाऊं रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया बटालियन 59 वा स्थापना दिवस**

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1 जून 2025 (सीमांत की आवाज)

खटीमा, 01 जून 2025: खटीमा के जायका होटल में आज 16 कुमाऊं रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने चम्पावत और उधम सिंह नगर जनपदों के साथ मिलकर बटालियन 59 वा स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बैटलमैन लक्ष्मण सिंह बोहरा को सभी पूर्व सैनिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट वो शाल उड़ाकर कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां कालिका की आराधना और बटालियन मीत गीत के साथ हुई। सूबेदार होशियार सिंह ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास और इसकी उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया, जिसने उपस्थित लोगों में गर्व और जोश का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन सूबेदार हरिदत्त, नायक प्रेम चंद, और नायक ललित चंद खेना (सेना मेडल) ने कुशलतापूर्वक किया।

यह समारोह न केवल बटालियन की गौरवमयी परंपराओं को याद करने का अवसर था, बल्कि पूर्व सैनिकों के बीच एकता और भाईचारे को भी मजबूत करने का माध्यम बना। सभी ने इस आयोजन को यादगार बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में मौजूद ,६० भवान सिहं ,के० चन्दर सिंहं,नाणसुर देव सिहं,,सु० हरी सिंह,,सा०सु० – नारायन सिं, त्रिभुवन सिंह भाटीया,न ६० महेन्द्र चन्द, चना/सु० सुदेश चन्द,, नायक कैलाश राय ,६० मनोज कुमार विष्ट, ना बलवन्त सिंह,नापक जमनी बद,नायक आनन्द सिंह बानी,रापक पुष्कर बिष्ट, नायक ललित चद, नायक विरेन्द्र सिंह,नायक पुष्कर दल कापडी,गोवर्धन जोकरी,सु० होशीयार सिंह,ह० किशोर सिहं,के० नन्दन सिंह,नाएक प्रेम चन्द,६० तेज सिंह जनपद उधम सिंह नगर और चंपावत से पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम शिरकत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें