बिग न्यूज :-खटीमा में हंगामा: कुमाऊं स्वीट्स पर बासी मिठाई बेचने का आरोप, ग्राहक-दुकानदार में झड़प, फूड इंस्पेक्टर ने लिया सैंपल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 जुलाई 2025 (सीमांत की आवाज ) खटीमा के सितारगंज रोड पर स्थित कुमाऊं स्वीट्स पर बासी मिठाई बेचने का मामला सुर्खियों में है। एक ग्राहक ने दुकानदार पर बासी मिठाई बेचने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ग्राहक ने इस घटना का वीडियो बनाकर फेसबुक पर साझा किया, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने दुकान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की फूड इंस्पेक्टर आशा आर्य ने दुकान पर पहुंचकर मिठाई के सैंपल लिए। इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र सजवान और पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। सैंपल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, और खाद्य सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें