बिग न्यूज :- “खटीमा वार्ड 14: सरकारी राशन दुकान में तोल अनियमितता, शिवम अग्रवाल को डेढ़ किलो राशन कम, वीडियो वायरल, सभासद विश्वनाथ यादव ने की कार्रवाई की मांग”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

9 जुलाई 2025( सीमांत की आवाज )  जनपद उधम सिंह नगर खटीमा के वार्ड 14 में सरकारी राशन की दुकान पर तोल में अनियमितता का मामला सामने आया है। कार्डधारक शिवम अग्रवाल को डेढ़ किलो राशन कम दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वार्ड के सभासद विश्वनाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर दुकान पर अनियमितता की जांच की और इस पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राशन वितरण में लंबे समय से गड़बड़ी चल रही है, और यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की शिकायत सामने आई है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शिवम अग्रवाल को उनके हिस्से का राशन तौलते समय कम दिया गया, जिसे उन्होंने रिकॉर्ड कर लिया। इस घटना ने राशन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें