बिग न्यूज :- उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की बैठक: सुभाष बर्थवाल की अध्यक्षता में बहिष्कार वापसी और 9 सूत्रीय ज्ञापन पर सकारात्मक आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

31 अगस्त 2025 ( सीमांत की आवाज ) आज दिनांक 31 8.2025 को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में उत्तराखंड राज्य निर्माण सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष श्रीमान सुभाष बर्थवाल जी की अध्यक्षता में राज्य निर्माण सेनानियों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम खटीमा में प्रथम बार आगमन पर परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुभाष बर्थवाल जी का समस्त राज्य निर्माण सेनानियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात 10% क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत नियुक्ति न मिलने, पूर्व सैनिक एवं अन्य पेंशन प्राप्त राज्य आंदोलनकारी तथा चिन्हित से वंचित राज्य आंदोलन कार्यों के पूर्व घोषित 1 सितंबर के सरकारी कार्यक्रम के बहिष्कार के संबंध में चर्चा हुई। जिस पर माननीय उपाध्यक्ष श्री सुभाष बर्थवाल जी द्वारा बहिष्कार करने वाले उपरोक्त राज्य आंदोलनकारीयो सेचर्चा हुई। जिस पर माननीय उपाध्यक्ष श्री सुभाष बर्थवाल जी द्वारा बहिष्कार करने वाले उपरोक्त राज्य आंदोलनकारीयो की मांगों के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उपरोक्त राज्य आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितों ने बहिष्कार वापस लेने की घोषणा करी तथा 1 सितंबर शहीद दिवस के कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता निभाने का वचन भी दिया। इसके पश्चात समस्त राज्य निर्माण सेनानियों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश तिवारी जी के नेतृत्व में एक9 सूत्रीय ज्ञापन परिषद के माननीय उपाध्यक्ष महोदय को प्रेषित किया। जिस पर उपाध्यक्ष महोदय द्वारा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्षकै गंभीर सिंह धामी, उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानीसंगठन के प्रदेश महासचिव आलोक गोयल, प्रदेश प्रवक्ता भगवान जोशी ,अमित पांडे, किशन सिंह बिष्ट, कप्तान गंभीर सिंह धामी, जोहर सिंह पोखरिया, चंचल सिंह खोलिया, सुरेन्द्र गुप्ता,विनीत गुप्ता,सुरेन्द्र कठयत,रियाज अहमद, शंकर,महेश राणा, टीकाराम गहतोड़ी, जानकी गोस्वामी, किशन सिंह भंडारी आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें