Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट नैनीताल ग्रुप के ग्रुप कमांडर कोमोडोर बी.आर. सिंह ने किया वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण

बिग न्यूज :- 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट नैनीताल ग्रुप के ग्रुप कमांडर कोमोडोर बी.आर. सिंह ने किया वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण

27 सितम्बर 2025 ( सीमांत की आवाज ) टनकपुर/नैनीताल। शुक्रवार 27 सितंबर 2025 को सिटी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित नेवी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट नैनीताल ग्रुप के ग्रुप कमांडर कोमोडोर बी.आर. सिंह (भा.नौ.से.) ने किया।

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह तथा विद्यालय की ए.एन.ओ. सब लेफ्टिनेंट वंदना जोशी ने ग्रुप कमांडर और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तरदीप कौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेवी एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से हुई।

नैनीताल ग्रुप के 406 कैडेट्स इस शिविर में भाग ले रहे हैं, जिन्हें नौसैनिक प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रुप कमांडर ने कैडेट्स की ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, जीवन रक्षा तकनीक और शिप मॉडलिंग जैसी गतिविधियों का अवलोकन किया और उनकी ऊर्जा एवं अनुशासन की सराहना की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “एनसीसी युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ नेतृत्व, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना से भी ओतप्रोत करता है। नेवी एनसीसी का यह शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

विद्यालय के बच्चों एवं कैडेट्स द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह में ग्रुप कमांडर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में भारतीय नौसेना तथा अन्य रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय और प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट कर ग्रुप कमांडर का सम्मान किया।

इस अवसर पर एनसीसी नैनीताल से आए एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भगवत सिंह बिष्ट, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर कमलेश जोशी, चीफ इंस्ट्रक्ट रवि कुमार, विक्रांत सिंह, पेटी ऑफिसर राजेश बेनीवाल, अमर कुमार प्रधान, सब लेफ्टिनेंट नवीन चंद्र धूसिया, थर्ड ऑफिसर प्रवीण सिंह बोरा, सेकंड ऑफिसर अमित धारकिया, थर्ड ऑफिसर गौरव कुमार, थर्ड ऑफिसर दीपा कौशिक, विद्यालय के एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी, मीडिया प्रभारी नरेश जोशी सहित नैनीताल ग्रुप एनसीसी के अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED LATEST NEWS

Latest News