बिग न्यूज :- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर उप जिला चिकित्सालय खटीमा में गोष्ठी एवं मरीजों को फल वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 सितम्बर 2025(सीमांत की आवाज) रिपोर्ट करन सतवाल

खटीमा। 25 सितंबर 2025 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर उप जिला चिकित्सालय खटीमा में क्षेत्र के समस्त फार्मेसी अधिकारियों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के. सी. पंत ने कहा कि चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट संवर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्य फार्मेसी अधिकारी एच. सी. सती ने कहा कि फार्मासिस्टों को अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन करते हुए मरीजों की सेवा को ही धर्म मानना चाहिए तथा संवर्ग के हितों की रक्षा हेतु भी सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर डॉक्टर जे. के. पंत, “कुमुद” राजीव वर्मा, के. एन. जोशी, मंजू आर्या, हरेंद्र राणा, रोहित सिंह धामी, सिद्धार्थ भट्ट, पप्पू पासवान, खुशी धामी, प्रिया बाला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें