Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- एलायंस क्लब खटीमा का भव्य डांडिया महोत्सव, स्वाति मिश्रा बनीं डांडिया क्वीन

बिग न्यूज :- एलायंस क्लब खटीमा का भव्य डांडिया महोत्सव, स्वाति मिश्रा बनीं डांडिया क्वीन

25 सितम्बर 2025( सीमांत की आवाज )

खटीमा। नवरात्रि के पावन पर्व पर एलायंस क्लब खटीमा द्वारा होटल बेस्ट व्यू के विशाल मैदान में डांडिया महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने गुजराती गीतों की धुन पर घंटों तक थिरक कर डांडिया का आनंद लिया।

महिलाएं कलरफुल ड्रेस पहन कर हाथों में डांडिया स्टिक थामे ताल और लय के साथ थिरकती रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष जितेंद्र पारुथी, सचिव बादल सक्सेना, कोषाध्यक्ष कमल गहतोड़ी, कार्यक्रम संयोजिका केसर पारुथी और राकेश डांस एकेडमी के एमडी राकेश कुमार रॉक्सी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पंडित मुकुल भट्ट ने शंखनाद कर मां दुर्गा की आरती संपन्न कराई।

पंडाल में स्थापित माता जगदंबा की सात फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। राकेश कुमार रॉक्सी ने महिलाओं को माता के भजनों पर खूब झुमाया। निर्णायक मंडल में मुंबई की सौम्या यादव, हल्द्वानी की शैलजा तिवारी और टनकपुर की सरला आगरी ने प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें विभिन्न टाइटल्स से नवाजा।

लक्की ड्रॉ में गुरपवन सिंह ने प्रथम पुरस्कार के रूप में वॉशिंग मशीन जीती। वहीं, कूलर और मिक्सर ग्राइंडर जैसे इनाम भी भाग्यशाली विजेताओं को मिले। निर्णायक मंडल ने स्वाति मिश्रा को डांडिया क्वीन घोषित कर क्राउन पहनाया। इसके अलावा शिवानी सक्सेना को स्टाइल आइकॉन, अंजू देवी को हार्टबीट ऑफ द डांस फ्लोर, मिष्टी सक्सेना को बेस्ट डांडिया स्टिक, ज्योति बिष्ट को नॉनस्टॉप डांसर, पूजा कुंवर को बेस्ट डांडिया कॉस्ट्यूम, प्रीति धौनी को मोस्ट एनर्जेटिक डांस, वंशिका चिलकोटी को बेस्ट गरबा मूव्स, रिचा गुरुरानी को नवरात्रि ग्लो क्वीन, भारती रावत को बेस्ट स्माइल फेस और मनीषा, कशिश एवं दीक्षा को बेस्ट पेयर को-ऑर्डिनेशन के खिताब से नवाजा गया।

महोत्सव में महिलाओं ने फूड स्टॉल्स पर व्यंजनों का स्वाद लिया और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रीता कफ़लिया सहित डॉ. सानिया सिंह, राधा पांडे, मंजू नेगी, गुलायची बोधी, नूरे निशा, प्रेरणा सक्सेना, रुचि गहतोड़ी, नीति, प्रीत गंभीर, गुरप्रीत कौर, ममता कुमारी, गीता पाल, स्वाति अग्रवाल, जसप्रीत कौर, नेहा गोस्वामी, दिव्या बिष्ट, प्रेमिता मारक, रिया बिष्ट, मनीषा राजन, प्रियंका अरोरा, मंजू अरोड़ा, साक्षी मेहता, डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे, रावेंद्र रवि, ठाकुर महेंद्र सिंह, पंकज टम्टा, गौरव अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह, मयंक भटनागर, विश्वजीत पाल, मो. आमिल, अंशदीप गंभीर, मनोज कन्याल, नवनीत अरोरा, राहुल शर्मा, डॉ. रॉबिन थिंद, कन्नू भाई और कार्तिक गोगिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED LATEST NEWS