बिग न्यूज :- खटीमा कॉलेज में एबीवीपी का परचम, रोहित जोशी बने छात्र संघ अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

27 सितम्बर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। महाविद्यालय खटीमा में हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपना परचम लहराते हुए शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर रोहित जोशी ने विजय हासिल कर कॉलेज की बागडोर अपने हाथों में ली।

रोहित जोशी की जीत के बाद समर्थकों ने कॉलेज प्रांगण में जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां साझा कीं। जीत की खबर मिलते ही भाजपा और एबीवीपी खेमे में हर्षोल्लास का माहौल बन गया।

छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के युवा नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश भट्ट को दिया। उनका कहना था कि सतीश भट्ट के मार्गदर्शन और संगठन की मजबूत रणनीति से यह जीत संभव हो पाई।

नेताओं और छात्रों ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व युवा हृदय सम्राट पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में छात्र राजनीति में भगवा लहराया है। एबीवीपी की यह जीत युवाओं के विश्वास और राष्ट्रवादी विचारधारा की मजबूती का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें