Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- सीमांत क्षेत्र में आर्मी जवानों पर अभद्र व्यवहार का आरोप, केंद्रीय रक्षा मंत्री से की गई शिकायत

बिग न्यूज :- सीमांत क्षेत्र में आर्मी जवानों पर अभद्र व्यवहार का आरोप, केंद्रीय रक्षा मंत्री से की गई शिकायत

11 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )  जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में 9 अक्टूबर को भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय रक्षा मंत्रालय को ज्ञापन दिया गया

धारचूला (पिथौरागढ़) — भारत-चीन सीमा से लगे सीमांत गांव नाबी के पास आर्मी जवानों पर स्थानीय नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस प्रकरण को लेकर सीमांत निवासी चौरेंद्र सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि नाबी गांव के पास एक जिप्सी चालक आर्मी जवान ने नागरिक को ठोकर मारने के बाद न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उसे “पाकिस्तानी, नेपाली और चाइनीज” कहते हुए धमकाया। पत्र में लिखा गया है कि “आर्मी रक्षक की जगह भक्षक की भूमिका निभा रही है। सीमांत क्षेत्र में जनता की आवाज कोई नहीं सुनता, इसलिए हमें मजबूर होकर यह शिकायत करनी पड़ी।”

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि आर्मी जवानों को जनजातीय गांवों से कम से कम पाँच किलोमीटर दूर कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए जाएं ताकि सीमांत के लोगों में भय का माहौल समाप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि “1962 की लड़ाई के दौरान हमारे पूर्वजों ने आर्मी के लिए कंधे पर बारूद ढोई थी, लेकिन आज उन्हीं सीमांत नागरिकों को देशद्रोही कहा जा रहा है — यह बेहद अपमानजनक है।”

पत्र की प्रतिलिपि गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ तथा मुख्य सचिव उत्तराखंड को भी भेजी गई है।

ज्ञापन देने वालों में सांसद प्रतिनिधि महेंद्र बुदियाल,स्थानीय सांस्कृतिक कमेटी संरक्षक बागेश्वरी ग्राब्याल,जितेंद्र वर्मा,क्षमा ,धनौली बिष्ट,कृष्ण सिंह,सुरेन्द्र सिंह,निहारिका  समेत दर्जनों लोगों मौजूद

RELATED LATEST NEWS

Latest News