बिग न्यूज :- खटीमा में एनएच-09 पर पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

14 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा के चकरपुर चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-09 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक पिकअप वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही चकरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें