बिग न्यूज :- खटीमा: युवक मंगल दल की बैठक में मारपीट, पूर्व उपप्रधान घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

14 अक्टूबर 2025 (  सीमांत की आवाज )

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के ग्राम नदन्ना में युवक मंगल दल के चुनाव को लेकर बुलाई गई खुली पंचायत बैठक के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गांव के पूर्व उपप्रधान अनुज सिंह राणा पर हयात सिंह धामी ने सिर पर ईंट से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घायल अनूप सिंह राणा को स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से घटना की शिकायत टोल फ्री नंबर 112 पर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले में घायल घायल उपप्रधान अनूप राणा ने बताया कि अगर स्थानीय प्रशासन द्वारा न्याय मिलना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें