Home » राष्ट्रीय » Big news :- खटीमा नगर में महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें — अंधेरे में डूबा नगर क्षेत्र, जिम्मेदार विभाग बेखबर

Big news :- खटीमा नगर में महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें — अंधेरे में डूबा नगर क्षेत्र, जिम्मेदार विभाग बेखबर

16 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह लगी स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं, जिससे नगर की सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। अंधेरे के कारण राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगरवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायतें दीं, लेकिन आज तक लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई। कई वार्डों में रात के समय अंधेरे के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं चोर-उचक्कों के हौसले भी बुलंद हैं।

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए सभी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : उधमसिंहनगर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़ SSP अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

09 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए