बिग न्यूज : ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर संस्था कब्जे का आरोप — 21 साल से न्याय की राह देख रहे गुड सेफेड एग्रीकल्चर मिशन के सदस्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

8 नवंबर 2025 ( सीमांत की आवाज ) 

उत्तराखंड के चंपावत जनपद के बनबसा स्थित स्ट्रॉग फार्म में संचालित गुड सैफईड एग्रीकल्चर मिशन संस्था पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। संस्था के सदस्यों का कहना है कि वर्ष 1951-52 में पंजीकृत यह संस्था, जिसे मोतीराम सकलानी और अन्य ने वर्ष 2004 से सक्रिय रूप में संचालित किया, अब कुछ ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के कब्जे में चली गई है।

आरोप है कि इन विदेशी नागरिकों ने वीजा की शर्तों का उल्लंघन करते हुए संस्था पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है और संस्था में चल रहे फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए स्थानीय और जिला प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है।

संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि वे पिछले 21 वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। संस्था के सदस्यों ने उच्च स्तर पर जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें