बिग न्यूज : खटीमा में दवा इंडिया स्टोर का शुभारंभ, सस्ती दवाओं से मिलेगी बड़ी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

16 नवंबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा में दवा इंडिया स्टोर का शुभारंभ, सस्ती दवाओं से मिलेगी बड़ी राहत

खटीमा।
उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में दवा इंडिया का एक और नया स्टोर खुल गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को अब और अधिक किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध होंगी। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से मिल सकें, इसी उद्देश्य से खोले गए इस स्टोर का विधिवत उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन रमेश जोशी तथा वरिष्ठ व्यवसायी विक्रांत सिंह उनकी पत्नी श्रीमती रुचि सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमोद सिंह, संतोष गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार, मनोज वाधवा, राहुल सक्सेना सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्टोर का दौरा कर दवा इंडिया से सस्ती दरों पर खरीददारी की।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दवा इंडिया स्टोर के खुलने से क्षेत्र में दवाओं की उपलब्धता आसान होगी और लोगों को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी। स्टोर संचालकों ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं बाजार के मुकाबले काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि आम जन को इसका सीधा लाभ मिल सके।

खटीमा में दवा इंडिया के इस नए स्टोर के खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं में निश्चित रूप से सकारात्मक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें