बिग न्यूज : सड़क दुर्घटना में घायल वन आरक्षी हेमंत मेहता का इलाज के दौरान निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12 नवम्बर 2025 ,(सीमांत की आवाज )

खटीमा।
27 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वन आरक्षी हेमंत मेहता का इलाज के दौरान निधन हो गया। हेमंत मेहता वर्ष 2024 बैच के वन आरक्षी थे और इस समय चकरपुर चौकी में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को ड्यूटी से लौटते समय हेमंत मेहता एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया था, जहां बीते दिनों से उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

वन विभाग में उनके निधन से शोक की लहर है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। बताया गया है कि हेमंत मेहता का अंतिम संस्कार गुरुवार को हल्द्वानी में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें