Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : / खटीमा में “सुबह चेरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट” की स्थापना, सामाजिक बदलाव की दिशा में सराहनीय कदम

बिग न्यूज : / खटीमा में “सुबह चेरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट” की स्थापना, सामाजिक बदलाव की दिशा में सराहनीय कदम

नवंबर 2025( सीमांत की आवाज )

खटीमा में सामाजिक सेवा को नया आयाम देते हुए सुबह चेरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना की गई है। ट्रस्ट की शुरुआत समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और महिलाओं के उत्थान जैसे क्षेत्रों में सार्थक योगदान देने के उद्देश्य से की गई है।

ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाना, युवाओं को शिक्षा से जोड़ना, मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना और आमजन को विधिक मार्गदर्शन देना होगा। संस्था मानवता को मजबूत करने के हर कार्य में आगे बढ़कर हिस्सा लेगी।

ट्रस्ट की संरचना इस प्रकार रखी गई है—
Founder: रूमाना नकवी
अध्यक्ष: पूजा अग्रवाल
उपाध्यक्ष: शोभिया नकवी
कोषाध्यक्ष: फरियाद
सचिव: दिनेश सुनेजा
सदस्य: मो. वसीम, वासिब, गौरव, मो. रईस, स्पर्श गोयल, निखत

सदस्यों ने कहा कि यह ट्रस्ट समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। सभी ने क्षेत्रवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि मिलकर किए गए प्रयास ही समाज को सही दिशा दे सकते हैं।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- मुख्यमंत्री धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, 10 एकड़ जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू

5 जून 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन विभाग