बिग न्यूज : खटीमा से बड़ी खबर: बस में चढ़ते समय छुट्टी पर आए सैनिक की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

21 नवंबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा।
शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां छुट्टी पर घर आए सैनिक की अचानक मौत हो गई। झनकट निवासी सैनिक पुष्कर सिंह , जो 21 असम राइफल्स में मणिपुर में तैनात थे, एक माह की छुट्टी पर 19 तारीख को अपने घर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, सैनिक पुष्कर सिंह घर के लिए सामान लेने कैंटीन आए थे। वहां से बाजार में सब्जी लेकर वे वापस जाने के लिए कोतवाली के समीप एक प्राइवेट बस में बैठे ही थे कि अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद वे तुरंत बस से नीचे उतर गए।

स्थिति गंभीर देख कोतवाली के सिपाही कमल पाल और नरेंद्र बोरा ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल टुक-टुक की मदद से उन्हें उप-चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद सैनिक को मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी 42 वर्षीय सैनिक पुष्कर सिंह अपने पीछे पत्नी, बड़ी पुत्री रोशनी, पुत्र विनोद और गौरव को रोता-बिलखता छोड़ गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

खटीमा क्षेत्र में सैनिक की मौत से शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें