बिग न्यूज : डॉ. अरिफ खान ने पास की प्रतिष्ठित HERMES यूरोपीय परीक्षा, श्वसन चिकित्सा में हासिल की बड़ी उपलब्धि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

22 नवंबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा/ उधम सिंह नगर
डॉ. अरिफ खान ने वयस्क श्वसन चिकित्सा (Adult Respiratory Medicine) की प्रतिष्ठित HERMES यूरोपीय परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी (ERS) द्वारा आयोजित यह परीक्षा चिकित्सा जगत में उच्च कोटि की विशेषज्ञता का प्रतीक मानी जाती है।

यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी – HERMES विभाग की ओर से नवंबर 2025 में जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया कि डॉ. खान ने 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय ऑफ बर्न, स्विट्ज़रलैंड के मेडिकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट द्वारा जारी विस्तृत रिपोर्ट में भी डॉक्टर के प्रदर्शन की सराहना की गई है।

ERS के शिक्षा परिषद अध्यक्ष प्रो. डॉ. हिलरी पिन्नॉक, मूल्यांकन निदेशक प्रो. डॉ. ड्रैगोस बुम्बासिया, परीक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. गुइलेर्मो सुवारेज़-कुआर्टिन और शैक्षिक समन्वयक एंजी ट्रान ने संयुक्त रूप से पत्र जारी कर डॉ. खान को बधाई दी।

डॉ. अरिफ खान की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और चिकित्सा जगत में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह उपलब्धि श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें