बिग न्यूज : अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, दर्जनों चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

23 नवंबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से सड़कों पर फैल रहे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाया। वार्डों और मोहल्लों में दुकानों व मकानों के बाहर सामान फैलाकर किए गए अतिक्रमण से राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इसी समस्या के निस्तारण के लिए रविवार को खटीमा बाजार चौकी के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने संयुक्त टीम बनाकर अभियान शुरू किया। टीम ने सड़कों पर अवैध रूप से रखा सामान हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों अतिक्रमणकारियों के चालान काटते हुए कड़ी हिदायत भी दी।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नगर की मुख्य और आंतरिक सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो चालान के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आमजन को राहत मिलेगी और यातायात भी सुचारू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें