बिग न्यूज : 20 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वाँ स्थापना दिवस खटीमा में धूमधाम से मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1 जनवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा।
आज 1 जनवरी 2026 को 20 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वाँ स्थापना दिवस समारोह खटीमा के पारीन बैंक्विट हॉल, अमांऊ में पूरे हर्षोल्लास और सैन्य गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पलटन के सभी पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर अपनी गौरवशाली यूनिट का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार मेजर रुद्र सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात पलटन के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सूबेदार क्लर्क कल्याण सिंह भंडारी ने यूनिट के 46 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और वीरगाथाओं पर प्रकाश डाला।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें झोड़ा, चचेरी और पारंपरिक कुमाऊंनी गीतों पर पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। कार्यक्रम में टनकपुर, बनबसा, खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, हल्द्वानी एवं बिंदुखत्ता से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर हरीश धामी, ओनॉरी कैप्टन श्याम सिंह, गणेश ज्याला, दीपक चंद, सूबेदार टिकेंद्र सिंह, सूबेदार इंद्र सिंह, सूबेदार चंद्र सिंह, सूबेदार मोहन सिंह, सूबेदार रामा प्रसाद, सूबेदार नरेंद्र चंद, सूबेदार हरेंद्र भट्ट, नायक बॉबी, नायक किशन धामी, नायक लाल सिंह खोलिया, नायक डिगर सिंह एवं नायक धामू सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस समारोह ने न केवल सैन्य परंपराओं और अनुशासन की झलक दिखाई, बल्कि आपसी भाईचारे और देशभक्ति की भावना को भी और अधिक सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें