बिग न्यूज : खटीमा प्रकाश पर्व पर लायंस क्लब खटीमा सिटी ने किया सेवा कार्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2 जनवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) भारत नेपाल सीमा खटीमा में प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर लायंस क्लब खटीमा सिटी द्वारा नगर क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए चने व चाय का प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब खटीमा सिटी के अध्यक्ष हरमिक सिंह ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर सामाजिक व सेवा कार्य किए जाते हैं और यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में महासचिव विवेक अग्रवाल, लायन विनीत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल कंसल, लायन इकबाल अहमद, लायन संजय गुप्ता, लायन जितेंद्र बत्ता, लायन गुरपाल सिंह खिंडा, हरिशंकर अग्रवाल समेत लायंस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें