2 जनवरी 2025 ( सीमांत की आवाज ) जनपद उधम।सिंह नगर के खटीमा के चकरपुर लालकोठी शारदा नहर में एक सप्ताह से लापता महिला का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि रविवार को चकरपुर निवासी गीता देवी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थीं, अपनी पुत्री पूजा के साथ टहलते हुए लालकोठी की ओर आई थीं। इसी दौरान उन्होंने अचानक शारदा नहर में छलांग लगा दी। पुत्री पूजा ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन महिला उसके हाथ को दांत से काटते हुए नहर में कूद गई।
घटना के बाद से लगभग एक सप्ताह तक एसडीआरएफ, जल पुलिस और झनकया पुलिस द्वारा लगातार महिला की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम को महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला की तलाश में जुटी टीम में एपीसी सुभाष चंद्र, उमेश राणा, पंकज राणा, बलदेव सिंह राणा, महेश सिंह राणा, अर्जुन सिंह भंडारी, महेंद्र नाथ, सुरेश सिंह राणा मौजूद रहे।








