बिग न्यूज : लोहड़ी व मकर संक्रांति पर लायंस क्लब खटीमा सिटी ने किया खिचड़ी वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 जनवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर लायंस क्लब खटीमा सिटी द्वारा खटीमा नगर में जगह-जगह खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में खटीमा ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं से आए लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर पर्व की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लायंस क्लब खटीमा सिटी के अध्यक्ष हरमिक सिंह गिल एवं महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि क्लब “फूड फॉर हंगर” अभियान के अंतर्गत निरंतर इस प्रकार के जनसेवा कार्य करता आ रहा है और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में लायन विनीत गुप्ता, लायन संजय गुप्ता, लायन हरिशंकर अग्रवाल, लायन जितेंद्र बत्रा, लायन गौरी शंकर बत्रा, लायन भुवन जोशी, लायन इकबाल अहमद, लायन अनिल बत्रा, लायन प्रवीण उपाध्याय, लायन राजकुमार अरोड़ा समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
स्थानीय नागरिकों ने लायंस क्लब खटीमा सिटी के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें