Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले का किया शुभारंभ, पर्वतीय विकास भवन व मंच निर्माण की घोषणा

बिग न्यूज : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले का किया शुभारंभ, पर्वतीय विकास भवन व मंच निर्माण की घोषणा

13 जनवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच, खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्वतीय विकास भवन के निर्माण की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तरायणी मेले को राज्य कैलेंडर में शामिल कर आर्थिक सहायता देने तथा समिति के अनुरोध पर मंच निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सूर्य के उत्तरायण होने का यह पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का प्रतीक है। उत्तरायणी कौथिक जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जब बच्चे पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नृत्य करते हैं, युवा लोकगीत गाते हैं और मातृशक्ति पारंपरिक परिधानों में सहभागी बनती है, तब यह स्पष्ट होता है कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित हाथों में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में अपनी पहचान और संस्कृति को सहेजना अत्यंत आवश्यक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति के गौरव को विश्व पटल पर स्थापित कर रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र से प्रेरित होकर राज्य सरकार उत्तराखंड को विकास का आदर्श मॉडल बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि खटीमा उनके लिए केवल एक विधानसभा नहीं, बल्कि घर और परिवार के समान है। खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए हाईटेक बस स्टैंड, आधुनिक आईटीआई व पॉलीटेक्निक, 100 बेड का नया अस्पताल, राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम, गदरपुर व खटीमा बाईपास, नौसर पुल सहित सड़क नेटवर्क का विस्तार किया गया है। साथ ही खटीमा–टनकपुर के बीच भव्य सैन्य स्मारक, राजकीय महाविद्यालय में एमकॉम व एमएससी कक्षाएं तथा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय संचालित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी की है और “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत भ्रष्टाचार, अवैध कब्जों, अवैध मदरसों, अवैध निर्माणों तथा ढोंग-पाखंड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी लाभ वितरण और महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था 26 गुना बढ़ी है, बजट 1 लाख करोड़ पार कर चुका है और राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की वास्तविक वाहक महिलाएं हैं और उनका सशक्तिकरण सरकार का संकल्प है। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि में विकास भी होगा, संस्कृति भी सुरक्षित रहेगी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अध्यक्ष कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान समिति ठाकुर सिंह खाती, सचिव भुवन चंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष बी.एस. मेहता, मेला प्रभारी के.डी. भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में मेलार्थी उपस्थित रहे

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : खटीमा: डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में मारी बाजी

18 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता असद जावेद की रिपोर्ट  खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म