13 जनवरी 2026( सीमांत की आवाज )
कोतवाली आईटीआई क्षेत्रांतर्गत दर्ज एक गंभीर आपराधिक प्रकरण को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा IPS अधिकारी सुश्री निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात), ऊधमसिंहनगर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जनवरी 2026 को कोतवाली आईटीआई में मु०अ०सं० 13/2026, धारा 108/318(4) बीएनएस के अंतर्गत अमरजीत सिंह सहित कुल 26 अभियुक्तों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है। सभी अभियुक्त पैगा, आईटीआई एवं काशीपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के त्वरित, सफल एवं विधिक निस्तारण के उद्देश्य से गठित इस SIT में जनपद के कुशल व अनुभवी थाना प्रभारियों के साथ तकनीकी कार्मिकों को शामिल किया गया है, ताकि विवेचना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
गठित SIT में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक रवि कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुंडा – विवेचक
निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली काशीपुर – सदस्य
निरीक्षक जसवीर चौहान, प्रभारी SOG ऊधमसिंहनगर – सदस्य
उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी, कोतवाली काशीपुर – सदस्य
उप निरीक्षक हरविंदर कुमार, कोतवाली कुंडा – सदस्य
मुख्य आरक्षी विनय यादव (243), SOG काशीपुर – सदस्य (CCTV फुटेज)
आरक्षी भूपेंद्र आर्या (969), SOG रुद्रपुर – सदस्य (तकनीकी)
पुलिस प्रशासन का कहना है कि SIT द्वारा निष्पक्ष एवं गहन विवेचना करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।








