बिग न्यूज : चंपावत में ED का बड़ा एक्शन तय! आय से अधिक संपत्ति मामले में कई अधिकारी-कर्मचारी रडार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

27 जनवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर 

चंपावत में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की तैयारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्मचारियों-अधिकारियों पर ED की कार्रवाई संभव
उत्तराखंड के जनपद चंपावत में विभिन्न विभागों में कार्यरत कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति के मामलों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इन मामलों की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति उनकी घोषित आय से कहीं अधिक पाई गई है, जिसकी शिकायतें लंबे समय से शासन और जांच एजेंसियों तक पहुँच रही थीं। यदि ED की कार्रवाई होती है तो यह जनपद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ा कदम माना जाएगा।
प्रशासनिक हलकों में इस संभावित कार्रवाई को लेकर हलचल तेज है, वहीं आम जनता को उम्मीद है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें