Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : खटीमा में खूनखराबा: भीड़ के बीच तलवार से हमला, LIVE VIDEO आया सामने

बिग न्यूज : खटीमा में खूनखराबा: भीड़ के बीच तलवार से हमला, LIVE VIDEO आया सामने

03 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तलवार–चाकू से हमला; तीन युवक गंभीर घायल
खटीमा (उधम सिंह नगर)।
भारत–नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार, 2 फरवरी की देर रात मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। चाकू और तलवार से किए गए हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ के बीच एक-दो लोगों को तलवार से वार करते और लात-घूंसे से युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।


हालांकि विवाद के कारणों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले में घायल हुए युवकों की पहचान जावेद, नवाब और निसार के रूप में हुई है, जो कि इस्लामनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घायलों को उपचार के लिए खटीमा नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घटना को लेकर फिलहाल स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं इस वारदात ने खटीमा की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में खटीमा में तुषार शर्मा की हत्या हुई थी, जबकि जनवरी 2026 में चाकूबाजी की यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है।
लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से नगर में दहशत का माहौल है और आमजन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रहा है।

RELATED LATEST NEWS