बिग न्यूज : खटीमा उद्योग व्यापार मंडल चुनाव: सनातन धर्मशाला में मतदान सम्पन्न, देर शाम घोषित होंगे नतीजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

04 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर आज शहर के व्यापारियों ने सनातन धर्मशाला में मतदान किया। इस चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए कुल दस प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई है।
उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में कुल मतों की संख्या करीब 3200 है, जिनमें से लगभग 2300 से 2500 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित था।
मतदान को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह देखा गया, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद कुछ व्यापारी मतदान केंद्र पर पहुंचे, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। सीमित समय के चलते सैकड़ों व्यापारी मतदान से वंचित रह गए, जिसको लेकर व्यापारियों में चर्चा का माहौल बना रहा।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतगणना के बाद देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिस पर सभी प्रत्याशियों और व्यापारी वर्ग की निगाहें टिकी हुई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें