बिग न्यूज : खटीमा में सनसनी: भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा की जहरीला पदार्थ पीने से मौत, दो की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

06 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) 

उधम सिंह जनपद के खटीमा से | बिग ब्रेकिंग सामने आई

समाजसेवी एवं जनजाति समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना में उनके साथ मौजूद अधिवक्ता प्रवेश मौर्य और मलकीत राणा की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होकर ग्राम सेजना के पास से लौट रहे थे। इसी दौरान कंजाबाग स्थित शराब भट्टी से शराब की बोतल खरीदकर जानकी मंडप के पास बैठकर जैसे ही पहला पैक लिया, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि जिस स्थान पर तीनों बैठकर शराब पी रहे थे, वहां पानी की बोतल के स्थान पर किसी जहरीले पदार्थ की बोतल भी मिली है। इससे पूरे मामले में साजिश या गंभीर लापरवाही की आशंका गहराती जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुट गया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें