Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : सिटी कॉन्वेंट स्कूल में ‘सायोनारा’ थीम पर भावनात्मक विदाई समारोह, ईशा मनोला बनीं मिस फेयरवेल, सौम्य पाण्डेय मिस्टर फेयरवेल

बिग न्यूज : सिटी कॉन्वेंट स्कूल में ‘सायोनारा’ थीम पर भावनात्मक विदाई समारोह, ईशा मनोला बनीं मिस फेयरवेल, सौम्य पाण्डेय मिस्टर फेयरवेल

06 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) सिटी कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार, 6 फरवरी को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘सायोनारा’ थीम पर भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और यादगार पलों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय, प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना एवं एडमिन ऑफिसर श्री राजेश जोशी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा स्नेहपूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम में मंच की आकर्षक सजावट के साथ कक्षा 12वीं के छात्रों का पारंपरिक स्वागत किया गया। नृत्य, गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
रैंप वॉक कार्यक्रम समारोह का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे सभागार तालियों से गूंज उठा।
अपने उद्बोधन में संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार जीवन भर मार्गदर्शन करेंगे। प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय ने परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए तनावमुक्त होकर परीक्षा देने का संदेश दिया। प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए विद्यालय को उन पर गर्व होने की बात कही।
समारोह के अंत में सौम्य पाण्डेय को मिस्टर फेयरवेल एवं ईशा मनोला को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं मिस्टर सी.सी.एस. धीरज राना और मिस सी.सी.एस. विनीता गिरी रहीं। सभी विजेताओं को सेश पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन भावुक क्षणों के साथ हुआ, जब विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की यादों को संजोते हुए शिक्षकों और सहपाठियों से विदाई ली। समारोह की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : उधमसिंहनगर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़ SSP अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

09 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए