बिग न्यूज : राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा के डीन डॉ. ललित को ESOI फेलोशिप से सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

08 फरवरी 2026 (सीमांत की आवाज ) क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक तथा राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में डीन और आईसीयू के हेड डॉ. ललित को एक्स्ट्राकॉरपोरियल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ESOI) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 5 से 8 फरवरी 2026 के दौरान चेन्नई के रैडिसन होटल में आयोजित संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (SWAAC-ELSO) एवं ESOI के राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर आधिकारिक रूप से प्रदान किया गया।
डॉ. ललित को यह सम्मान क्रिटिकल केयर और एक्स्ट्राकॉरपोरियल लाइफ सपोर्ट (ECLS/ECMO) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं और निरंतर नवाचार के लिए दिया गया। उनके इस सम्मान से न केवल राममूर्ति अस्पताल बल्कि पूरे क्षेत्र के चिकित्सकों में हर्ष और गर्व का माहौल है। सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें