बिग न्यूज : राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड फेडरेशन के प्रदेश ऑडिटर नितिन टंडन (चिंटू टंडन) का निधन, मुक्तिधाम में नम आंखों से दी अंतिम विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

23 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। राज्य आंदोलनकारी एवं शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत नितिन टंडन उर्फ चिंटू टंडन, जो उत्तराखंड फेडरेशन के प्रदेश ऑडिटर भी थे, का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे खटीमा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को खटीमा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
इस दौरान शिक्षा विभाग से जगदीश राणा, मोहित तिवारी, नितेश शर्मा, प्रखर सक्सेना, रवि कटियार, नीरज सक्सेना, प्रदीप शर्मा, अश्वनी गुंबर, किशोर कुमार शाक्य, अमरदीप चौधरी, बुद्धसेन गंगवार, रमेश भट्ट, विपिन जोशी, सतीश चंद्र गुप्ता सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ व्यापारी नरेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, मनीक बत्रा, राम आसरे, नवनीत गुप्ता, हनी गुंबर, क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी, रमेश, विनोद भारती, अनिल बत्रा समेत सैकड़ों व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें