Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : गैस एजेंसियों का प्रशासनिक निरीक्षण

बिग न्यूज : गैस एजेंसियों का प्रशासनिक निरीक्षण

13 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा में गैस की कोई किल्लत नहीं, एसडीएम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
खटीमा। क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी की फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
शुक्रवार को एसडीएम तुषार सैनी के नेतृत्व में तहसीलदार वीरेंद्र सजवान, पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुनगला तथा पुलिस टीम ने क्षेत्र की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही आपूर्ति की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस की कोई किल्लत नहीं है। उपभोक्ताओं को उनके क्षेत्रों में जाने वाली डिलीवरी गाड़ियों के माध्यम से नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण टीम में चकरपुर चौकी से एसआई भुवन गहतोड़ी, कांस्टेबल पूरन सिंह, विद्या सागर समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED LATEST NEWS