बिग न्यूज : तेज रफ्तार कार ने दो स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

6 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) तेज रफ्तार कार ने दो स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
खटीमा बाईपास पर केआईटीएम कॉलेज जा रही दो स्कूली छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गईं। अज्ञात तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों की पहचान ज्योति सोनकर और निहारिका के रूप में हुई है। इनमें से ज्योति सोनकर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं दूसरी छात्रा निहारिका का इलाज जारी है।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दोनों छात्राएं खटीमा की ही निवासी बताई जा रही हैं।
पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें